आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में तैयार बहुचर्चित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है।

ट्रेलर रिलीज से पहले अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक बेहद भावुक तस्वीर साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत, प्रेरणा और सहारा बताया।

सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करते हुए उनके प्यार, हिम्मत और अनगिनत त्याग को सलाम किया।

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। फैंस ने सनी की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, “मां-बाप का सम्मान कैसे किया जाता है, यह कोई सनी देओल से सीखे।” वहीं कई लोगों ने कहा कि माता-पिता का प्यार ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *